अजमेर। दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट (6E 2006) को तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में चालक और स्टाफ समेत लगभग 180 लोगों सवार थे। बताया गया कि सभी को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, इंडिगो की एक फ्लाइट आज (गुरुवार) को लेह के लिए जा रही थी। लेह के हवाई क्षेत्र में पहुंचने के कुछ देर बाद ही इंडिगो फ्लाइट की वापस दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।