Mon. Nov 16th, 2026
IMG_20250618_175613

 

         अजमेर, 18 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में बुधवार को केन्द्रीय पशु पंजीकरण योजना एवं पशुपालन विभाग द्वारा ग्राम बरना में पशुपालकों के द्वार पर एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इस योग शिविर में ग्राम के पशुपालकों, स्थानीय नागरिकों एवं विभागीय कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग के माध्यम से स्वास्थ्य संतुलन और सामूहिक सद्भाव की भावना को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया गया। पशुपालन और डेयरी विभाग के उप पंजीकार श्री बलबीर गेना ने बताया की यह आयोजन शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं सामूहिक सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने वाली एक प्रेरणादायक पहल रही। इस योग शिविर के सफल आयोजन में श्री रामेश्वर लाल, श्री विरेंदर मीना, श्री अर्जुन चौधरी इत्यादि का प्रशंसनीय योगदान रहा। योग शिविर भाग लेने वाले ग्राम के पशुपालकों, स्थानीय नागरिकों एवं विभागीय कर्मचारियों का श्री सोमवीर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *