Mon. Nov 16th, 2026
IMG_20250613_145011

अजमेर। अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया की विमान दुर्घटना ने एक भयावह तस्वीर पेश की है। रिपोर्टों के अनुसार, 268 लोगों की मौत हो गई है। और 100 से ज़्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इससे हताहतों की संख्या में वृद्धि की आशंका है। घायलों को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस, पैरा मिलिट्री फोर्सेस और सेना तैनात है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। और कूलिंग ऑपरेशंस भी किए जा रहे हैं। घायलों के परिजन अस्पताल के बाहर इंतज़ार कर रहे हैं, और कई को अभी तक अपने परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ये दुर्घटना एक रिहायशी इलाके में हुई है। इसे गुजरात के इतिहास की सबसे बड़ी दुर्घटनाओं में से एक मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *