अजमेर। सरकार ने ‘सुपोषण न्यूट्री किट’ देने का एलान किया था। इस किट में देसी घी, मखाने और खजूर जैसी 6 पौष्टिक चीजें शामिल की गई हैं। प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों पर 2 लाख 35 हजार प्रेग्नेंट महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। गर्भावस्था के अंतिम 5 महीने के दौरान ये किट मिलेगी। बस उन्हें नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।