Thu. Nov 19th, 2026
IMG_20250505_143528

अजमेर। अजमेर में 18 अप्रैल को PM नरेंद्र मोदी का पुतला जलाना और अभद्रता करना कांग्रेस कार्यकर्ताओं को महंगा पड़ गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इन पर प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। न्यू गोविंद नगर, रामगंज निवासी वरिष्ठ नागरिक रवेंद्र प्रताप सिंह ने क्लॉक टावर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। उनकी शिकायत पर पुलिस ने दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *