Thu. Nov 19th, 2026
IMG_20250502_141123

अजमेर। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का गुरुवार को अहमदाबाद में निधन हो गया। वे पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थीं। बताया गया है कि गणगौर पूजा के दौरान चुन्नी में आग लगने से वे गंभीर रूप से झुलस गई थीं। करीब 90 प्रतिशत तक जलने के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उन्होंने अहमदाबाद के जायडस अस्पताल में अंतिम सांस ली। परिजनों के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर उदयपुर लाया जा रहा है, जहां उनके अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *