Fri. Nov 20th, 2026
IMG_20250423_194552

 

 

अजमेर।  जल संसाधन एवं जल संसाधन (आयोजना) विभाग के मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत एवं झालावाड़-बारां सांसद श्री दुष्यंत सिंह ने बुधवार को ग्राम अकावदकलां तहसील खानपुर के समीप परवन नदी पर परवन वृहद बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना के निर्माणाधीन बांध व टनल के निर्माण कार्य का स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा की परवन वृहद सिंचाई परियोजना राज्य सरकार की महत्वाकांशी परियोजना है। राज्य सरकार का प्रयास है कि इस परियोजना के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभ मिले। इस परियोजना से बारां, झालावाड़ व कोटा के लगभग 2 लाख हैक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराया जाएगा। परियोजना बड़े स्तर की है इसलिए समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि बांध एवं टनल निर्माण कार्य की व्यापक मॉनिटरिंग की जा रही है और प्रत्येक 15 दिन में प्रगति रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। 

 

उन्होंने कहा की परियोजना के अंतर्गत 392.70 मी. लम्बाई एवं 38 मी. ऊँचाई का कंक्रीट का बांध बनाया जा रहा है। बांध में कुल 15 रेडियल गेट है, साथ ही बांध में दांयी मुख्य नहर की जल आपूर्ति हेतु 8.708 कि.मी. लम्बी 8 मीटर व्यास की टनल का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही जलदाय विभाग के इंटेकवेल से संबंधित कार्य भी प्रगति पर है। 

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा की इस परियोजना के तहत आंशिक डूब क्षेत्र के वंचित किसानों एवं ग्रामीणों की सभी समस्याओं का उचित समाधान किया जाएगा। उन्होंने किसानों द्वारा सिचांई के लिए खेतों तक पानी नहीं पहुंचने की शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को पाईप लाईन ठीक करवाकर खेतों तक पानी पहुंचाए जाने के निर्देश दिए।

 

इस दौरान उन्होंने बताया की राज्य सरकार के निर्देशानुसार उक्त परियोजना के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करवाने हेतु कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ अतिशीघ्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। 

 

इस दौरान जल संसाधन मंत्री की अध्यक्षता में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकारी ऐजेन्सी व विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निमार्णाधीन कार्यों की समीक्षा करते हुए विस्तार से चर्चा की गई। 

 

वहीं झालावाड़-बारां सांसद श्री दुष्यन्त सिंह द्वारा झालावाड़ व बारां जिले के अटरू, छबड़ा व खानपुर क्षेत्र को उक्त परियोजना के माध्यम से अधिक से अधिक मात्रा में सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराने की बात को प्रमुखता से रखा गया। 

 

इस दौरान मनोहरथाना विधायक गोविंद रानीपुरिया, डग विधायक कालू राम मेघवाल, पूर्व संसदीय सचिव नरेंद्र नागर, छबड़ा विधायक प्रताप सिंह सिंधवी, बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा, अन्ता विधायक कंवरलाल मीणा, किशनगंज विधायक ललित मीणा, जिला कलक्टर झालावाड़ अजय सिंह राठौड़, जिला कलक्टर बारां रोहिताश्व सिंह तोमर सहित जिला प्रभारी छगन माहुर, झालावाड़ जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, बारां जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, जल संसाधन विभाग कोटा संभाग के मुख्य अभियंता डी.आर. मीणा, परवन परियोजना के अधीक्षण अभियंता अजीत जैन, जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता डी.एन. शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

 

जय जय पुष्कर राज।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *