Sun. Nov 22nd, 2026
IMG_20250320_190301

 

              अजमेर, 20 मार्च। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नवनियुक्त जेल उपाधीक्षकों को विधिक जानकारी प्रदान की गई।

                उच्च सुरक्षा कारागृह के अधीक्षक श्री पारस मल जांगीड़ ने बताया कि नवनियुक्त जेल उपाधीक्षकों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्री महेन्द्र कुमार ढ़ाबी द्वारा विधिक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न स्कीमों, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से नवनियुक्त उपाधीक्षकों को अवगत करवाया गया। साथ ही नवनियुक्त उपाधीक्षकों को सचिव द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम, मध्यस्थता, पीएलवी, विधिक सहायता, स्थायी लोक अदालत, विधिक जागरूकता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रशिक्षु जेल उपाधीक्षक श्री सुरेश राजपुरोहित, श्री कोमल पुरोहित, श्री मुरली मनोहर सुथार, श्री परेश प्रजापति, श्री जितेन्द्र सिंह राठौड़, श्री विकास सोलंकी, श्री धीरज मीणा, श्री ज्ञानू ताखर, रुद्राक्षी खंगारोत उपस्थित रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *