Sun. Nov 22nd, 2026
IMG_20250320_162117

 

 अजमेर, 20 मार्च। फार्मर रजिस्ट्री शिविर के अन्तर्गत जिले में अब तक 130352 किसानों का पंजीकरण किया गया। इस दिन तक शिविरों में 137702 आवेदन प्राप्त हुए। 

 अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वंदना खोरवाल ने बताया कि जिले में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित हो रहे है। इसके साथ-साथ सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से भी पात्रा व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा रहा है। शिविरों में किसानों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कराने पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सीधा पात्र काश्तकार को मिलना सुनिश्चित होगा। 

 उन्होंने बताया कि अब तक जिले में फार्मर रजिस्ट्री शिविरों में प्राप्त 137702 आवेदनों में से 130352 किसानों का पंजीकरण हुआ। जिले में 6292 को पीएम किसान योजना, 4067 का मंगला पशु बीमा योजना, 102 को किसान क्रेडिट कार्ड, 10014 को पशु टीकाकरण, 34745 को पशु चिकित्सा उपचार, 1045 को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, 67 को पालनहार योजना, 330 को पट्टे वितरण, 891 को जन्म-मृत्यु पंजीयन, 17 विमुक्त तथा घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु परिवारों को भूखण्ड अथवा पट्टा आवंटन, 306 को खाद्य सुरक्षा लाभ, 75 को पीएम सूर्य घर योजना, 7838 को आयुष्मान कार्ड, 1805 को आयुष्मान वय वंदन योजना, 7853 की ई-केवाईसी, 4407 को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 18945 किसानों के ऑनलाईन आवेदन, 2703 फसल बीमा पॉलिसी, 17136 मोबाईलों में राज किसान सुविधा एप, 1452 नए जीएसएस सदस्य जोड़े गए तथा पालनहार के 376 पंजीकृत आवेदनों का नवीनीकरण कार्य किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *