Sun. Nov 22nd, 2026
IMG_20250319_190554

 

            अजमेर, 19 मार्च। आगामी पर्वों पर निकलने वाली शोभायात्राओं की प्रशासनिक व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने जुलूस मार्ग का अवलोकन किया। श्री राठौड़ ने बताया कि चेटीचण्ड पर्व झूलेलाल जयन्ती, रामनवमी तथा महावीर जयन्ती के अवसर पर शहर में शोभायात्राएं निकाली जाती है। इनकी प्रशासनिक व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी द्वारा बैठक ली गई थी। इसमें दिए गए निर्देशों के अनुसार यात्रा मार्ग का मौका निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पुलिस, प्रशासन तथा विभागीय अधिकारी साथ रहे। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, ढ़ीले तथा झूलते तार ऊपर करने, अस्थाई अतिक्रमण हटाने, लीकेज दुरस्त करने, फेरोकवर तथा मेन हॉल ढ़क्कन सही करने सहित विभिन्न कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए। सौंपे गए दायित्वों को आगामी 25 मार्च तक पूर्ण कर लें। इसके पश्चात 26 मार्च को कार्यों की समीक्षा मौके पर ही की जाएगी।

 

          

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *