Sun. Nov 22nd, 2026
IMG_20250319_190318

 

     अजमेर, 19 मार्च। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा जारी निर्देशों की पालना में राजस्व मंडल में श्री सुरेश कुमार सिंधी सेवानिवृत्त आरएएस को मार्गदर्शक नियुक्त कर 18 से 21 फरवरी तक पक्षकारों के साथ समझाइश तथा काउंसलिंग की गई थी। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन राजस्व मंडल में शनिवार 22 मार्च को किया जाएगा। इसमें पक्षकारों के आम सहमति, समझाइश के आधार पर अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।

   लोक अदालत के लिए राजस्व मंडल स्तर से न्यायिक अधिकारी सदस्य श्री राजेश कुमार दड़िया एवं श्री मदनलाल नेहरा सदस्य की बेंच का गठन किया गया है। अधिवक्तागण एवं आमजन लोक अदालत में उपस्थित होकर अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण करवा सकते हैं। राजस्व मंडल में शनिवार 22 मार्च को प्रातः 10.30 बजे लोक अदालत का शुभारंभ किया जाएगा। इस लोक अदालत के लिए अब तक लगभग 120 प्रकरण चिन्हित किए गए है। मौके पर पक्षकारों के उपस्थित होने वाले प्रकरणों सहित लगभग 500 प्रकरण निस्तारित होने की सम्भावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *