Sun. Nov 22nd, 2026
IMG_20250318_191238

 

           अजमेर, 18 मार्च। इस वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रतिकूल परिस्थितियों एवं अपरिहार्य कारणों के मद्देनजर अजमेर न्याय क्षेत्र में आयोजन संभव नहीं हो सका। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष ने बताया कि अजमेर न्याय क्षेत्र में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार 22 मार्च को किया जाना प्रस्तावित है। गत 8 मार्च की राष्ट्रीय लोक अदालत को रखी जाने वाली समस्त पत्रावलियां शनिवार 22 मार्च को रखी जाकर प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। इसमें सभी आमजन उनके न्यायालय के लंबित प्रकरणों में राजीनामे योग्य सभी प्रकरणों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत की भावना से करवा सकेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *