Mon. Nov 23rd, 2026
IMG_20250303_194832

 

           अजमेर, 3 मार्च। फार्मर रजिस्ट्री शिविर के अन्तर्गत जिले में अब तक 54180 किसानों का पंजीकरण किया गया। इस दिन तक शिविरों में 59838 आवेदन प्राप्त हुए।

           अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वंदना खोरवाल ने बताया कि जिले में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित हो रहे है। इसके साथ-साथ सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से भी पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा रहा है। शिविरों में किसानों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कराने पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सीधा पात्रा काश्तकार को मिलना सुनिश्चित होगा।

           उन्होंने बताया कि अब तक जिले में फार्मर रजिस्ट्री शिविरों में प्राप्त 59838 आवेदनों में से 54180 किसानों का पंजीकरण हुआ। जिले में 3087 को पीएम किसान योजना, 4067 का मंगला पशु बीमा योजना, 62 को किसान क्रेडिट कार्ड, 4590 को पशु टीकाकरण, 15670 को पशु चिकित्सा उपचार, 526 को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, 49 को पालनहार योजना, 249 को पट्टे वितरण, 482 को जन्म-मृत्यु पंजीयन, 5 विमुक्त तथा घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु भूखण्ड/पट्टा आवंटन, 146 को खाद्य सुरक्षा लाभ, 60 को पीएम सूर्य घर योजना, 6063 को आयुष्मान कार्ड, 1128 को आयुष्मान वय वंदन योजना, 6190 की ई-केवाईसी, 2284 को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 10306 किसानों के ऑनलाईन आवेदन, 1532 फसल बीमा पॉलिसी, 8511 मोबाईलों में राज किसान सुविधा एप, 623 नए जीएसएस सदस्य जोड़े गए तथा पालनहार के 172 पंजीकृत आवेदनों का नवीनीकरण कार्य किया गया। 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *