Fri. Feb 6th, 2026
20250224_135431

अजमेर। राजस्थान में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई विवादित टिप्पणी और 6 विधायकों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा का घेराव करने के लिए 22 गोदाम स्थित सहकार भवन के पास जमावड़ा किया। यहां से वे विधानसभा की ओर कूच करने वाले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *