Sun. Jun 22nd, 2025
20250223_191524

 

 

अजमेर। अजमेर दक्षिण की विधायक श्रीमती अनिता भदेल ने रविवार को दक्षिण विधानसभा में तीन करोड पैतालीस लाख रुपए के विकास कार्यो का शिलान्यास किया। 

विधायक भदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 करोड 35 लाख रुपए की लागत से श्रीनगर रोड एवं राजा साईकिल चौराहा से नाका मदार तक मुख्य सड़क उन्नयन मय नाला निर्माण कार्य व जोन्सगंज एलसी-50 स्थित हनुमान मंदिर से नारीशाला पम्प हाउस तक 1 करोड 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क के नवीनीकरण कार्य का पूर्जा अर्चना के साथ शिलान्यास किया। क्षेत्रवासियों एवं व्यापारी संघ ने विधायक भदेल का आभार व्यक्त किया। इस शिलान्यास समारोह में क्षेत्रीय जनता एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

   श्रीमती भदेल ने भजनलाल सरकार का आभार व्यक्त करते कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से क्षेत्रीय विकास कार्यों के प्रति प्रतिबद्ध रही है और भजनलाल सरकार का उद्देश्य जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है, ताकि सभी स्तर पर विकास कार्य कर सुधार हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि दक्षिण विधानसभा में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। विकास कार्यो की यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

 उन्होने कहा कि नाका मदार की सडक को चौडा करने से क्षेत्रवासियों की यातायात समस्या को दूर होगी साथ ही मार्ग के चौड़ा होने से स्थानीय लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी और यातायात सुगम बनेगा। इसके आवागमन अधिक सुविधाजनक हो जायेगा, लोगों के समय की बचत होगी साथ ही दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।

 विधायक श्रीमती भदेल ने इस विकास कार्य के महत्व को बताते हुए कहा कि कई बार स्थानीय लोग इस रोड की संकीर्णता की वजह से परेशान होते थे। अब जब यह रोड चौड़ा होगा, तो क्षेत्रवासियों को न केवल बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी, बल्कि आसपास के व्यापारिक और आवासीय क्षेत्रों में भी विकास के नए अवसर पैदा होंगे।

 

*नाला निर्माण से जलभराव और सफाई व्यवस्था में होगा सुधारः- भदेल*

   विधायक श्रीमती अनिता भदेल ने बताया कि वार्ड नं. 55 एवं 56 में लंबे समय से नाला नही होने से जलभराव की समस्या बनी रहती थी, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। नाले के निर्माण से ना केवल जलभराव की समस्या का समाधान होगा, बल्कि क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में भी सुधार होगा। नाले के निर्माण कार्य से न केवल जलनिकासी की समस्या का समाधान होगा, बल्कि क्षेत्र के वातावरण की स्वच्छता भी बनी रहेगी। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। मंच का संचालन गौरव उपाध्याय द्वारा किया गया।

   कार्यक्रम में झलकारी बाई मण्डल अध्यक्ष व वार्ड 55 के पार्षद रजनीश चौहान, पार्षद वार्ड 55, अंजना शेखावत, मण्डल महामंत्री संतोष मोर्य श्री सुन्दर टांक, संदीप माखीजानी नितेश आत्रे, पवन बैरवा, सीमा गोस्वामी, बीना टांक, रेनु शर्मा, सन्नी नारनोलिया, कृष्णा सोनी, तारा राजपुरोहित, लवनीश, महेन्द्र भाटी, हारु जी, लक्की बना, महावीर बना, मोहन राजोरिया,रवि कच्छावा,हेमांश सेठी, ज्ञानचंद सकरवाल, रेवती प्रसाद, इन्द्रवीर सिंह चुण्डावत, नीरज गौड, विनोद बागोरिया, चेतन माली, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

 

*एलसीः-50 अजमेर में 1 करोड 10 लाख़ रुपये की लागत से सड़क नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास कियाः- भदेल*

    विधायक भदेल ने आज एक ओर सडक एलसी-50 स्थित हनुमान मंदिर से नारीशाला पम्प हाउस तक सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना की कुल लागत एक करोड दस लाख रुपये है, जो क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी।

   विधायक श्रीमती भदेल ने शिलान्यास के दौरान कहा, यह सड़क नवीनीकरण परियोजना अजमेर दक्षिण क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर सुविधा साबित होगी। इस सडक के नवीनीकरण से न केवल यातायात की सुविधाओं को बढ़ाएगा, बल्कि इसके माध्यम दुर्घटनाओं की से बचा जा सकेगा। सड़क का सुधार होने से क्षेत्रवासियों को रोज़मर्रा की यात्रा में काफी राहत मिलेगी।

 

    भदेल ने जनता से संवाद के दौरान कहा कि जोन्सगंज हमेशा भाजपा का गढ रहा है। भाजपा को यहा से हर चुनाव में लगातार बम्पर वोट मिलते है। क्षेत्रवासियों की माग पर अभी तक जोन्सगंज में करोडो रुपए के विकास कार्यो का शिलान्यास किया जा चुका है। पूर्व में मेरे द्वारा 11.50 लाख रुपए की लागत से नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया इसके पश्चात् आयुर्वेदिक हॉस्पीटल के जीर्णोद्वार का शिलान्यास किया गया ओर आज इस सडक का शिलान्यास किया जा रहा है। इस प्रकार से जब-जब क्षेत्रवासियों ने मुझसे विकास कार्य को लेकर मांग की है मैने हर विकास कार्य स्वीकृत किये है और उनको कराया 

   

*जल्द बनेगा जोन्सगंज आरओबी व आरयूबीः- भदेल*

   कार्यक्रम दौरान विधायक भदेल ने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए कहा कि जोन्सगंज में शीघ्र ही आरओबी व आरयूबी के निर्माण कार्य का शिलान्यास शीघ्र होने वाला है। चुंकि दो रेल समपार फाटक होने के कारण कई बार जाम की स्थिति बन जाती है जिससे क्षेत्रवासियों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पडता है साथ ही रेलवे स्टेशन नजदीक होने के कारण जोन्सगंज के दोनो फाटको पर हर थोडे से समय में रेलगाडी निकलती रहती है। जिससे बार-बार फाटक बंद हो जाता है जिससे नौकरीपेशा व स्कूली बच्चो को काफी परेशानी रहती है। 

इस अवसर पर आदर्श मण्डल अध्यक्ष हितेश ढाबरिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सोहन शर्मा, रविन्द्र सिंह जादौन, हरजीत मनकू, कृष्णा मुरारी, ओमप्रकाश गोठवाल, पांचू जी, अजीत चौधरी, अजय कृष्ण टेगोर, नरवर सिंह, रीना मिश्रा, नीरज , संजय सक्सेना, कमलेश, विजय कुलश्रेष्ठ, अखिल सक्सेना, अन्नू सोनी, कैलाश, नवीन कुमावत, वीरेंद्र सैनी, कमल सैनी, ठाकुर, कल्पना, रजनी, पुष्पा, तरुणा, महेंद् सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

*अजमेर डेयरी स्थित अण्डपास की समस्या को लेकर उप मुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी जी को कराया अवगतः- भदेल*

आज अजमेर प्रवास पर पधारी राजस्थान की उप मुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी को अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने आरएसआरडीसी द्वारा बनाये जा रहे अजमेर डेयरी अण्डरपास में हो रही तकनीकी समस्याओं को व्यक्तिशः मौके पर ले जाकर अजमेर शहर की एक महत्वपूर्ण समस्या से उन्हें अवगत कराया।

विधायक भदेल ने विशेष रूप से अजमेर डेयरी स्थित रेलवे अंडरब्रिज (त्न्ठ) एवं रेलवे ओवरब्रिज (त्व्ठ) फाटक से संबंधित समस्या पर उप मुख्यमंत्री महोदया का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि आरयूबी से गुजरने वाले लोगों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इन फाटकों पर लगातार जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे आमजन, विशेषकर दैनिक यात्रियों, स्कूली बच्चों एवं व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। 

विधायक भदेल ने उप मुख्यमंत्री महोदया से अनुरोध किया कि बनाये गये आरयूबी (अण्डरपास) की एक भुजा से दूसरी भुजा की और निकलने वाले दोपहिया तो निकल जायेंगे लेकिन अण्डपास के बीच में जाने पर अण्डरपास ऊंचाई काफी नीचे होने के कारण चौपाहिया वाहन निकलना काफी मुश्किल रहेगा जिसे विधायक भदेल ने स्वयं उपमुख्यमंत्री को मौके पर ले जाकर दिखाया गया जिस पर उपमुख्यमंत्री द्वारा तुरंत ही अधिकारियों को निर्देशित कर इस तकनीकी समस्या का शीघ्र निस्तारण करने के लिए कहा। 

    इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

 

*अजमेर दक्षिण विधायक भदेल का भाजपा राष्ट्रीय परिषद् का सदस्य मनोनित किये जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत*

भा.ज.पा. की राष्ट्रीय परिषद् का सदस्य मनोनित किये जाने पर अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल का दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। विधायक भदेल को भाजपा राष्ट्रीय परिषद् का सदस्य मनोनित किए जाने की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने विधायक भदेल को बधाई देते हुए उनका जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर विधायक भदेल ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उनके क्षेत्रवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के निरंतर समर्थन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय परिषद् में उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, वह पार्टी के प्रति उनके समर्पण और मेहनत का सम्मान है। वे अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए प्रदेश और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

विधायक भदेल ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे आगामी चुनावों में भी पार्टी के पक्ष में एकजुट होकर कार्य करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *