Fri. Feb 6th, 2026
20250216_161527

अजमेर। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात को भगदड़ मच गई। जिससे 18 लोगों की जान चली गई। वहीं, कई लोग घायल हो गए. हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के उपराज्यपाल व विपक्ष के कई नेताओं ने दुख जताया है। इसी बीच हादसे के शिकार पीड़ितों के लिए सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है। जिसके अनुसार मृतकों के परिजनों को 10 लाख, गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5 लाख और मामूली रूप से घायल लोगों को 1.0 लाख का मुआवजा दिया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *