Sun. Jun 22nd, 2025
20250213_191556

 

                अजमेर, 13 फरवरी। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने गुरुवार को पीसांगन क्षेत्र में विभिन्न राजकीय कार्यालयों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

                उपखण्ड अधिकारी श्री राजीव बड़गुजर ने बताया कि जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु गुरुवार को पीसांगन क्षेत्र में दौरे पर रहे। उन्होंने यहां उपखण्ड अधिकारी कार्यालय, तहसील, पंचायत समिति तथा उपकोषागार का निरीक्षण किया। उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में पत्रावलियों का अवलोकन किया। आंतरिक लेखा जांच दल तथा अन्य जांच दलों द्वारा किए गए आक्षेपों में से बकाया का तत्काल निस्तारण करें। भूमि अवाप्ति के प्रकरणों में सम्बन्धित व्यक्ति को राशि का भुगतान करने की गति बढाएं। भू-संपरिवर्तन के लिए प्राप्त ऑनलाईन आवेदनों को निर्धारित समय में निस्तारित करें। राजस्व न्यायालय के 10 वर्ष से पुराने विचाराधीन प्रकरणों की प्राथमिकता के साथ साप्ताहिक सुनवाई करें।

                उन्होंने बताया कि तहसील पीसांगन का भी निरीक्षण किया गया। क्षेत्र की शत प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें। इसी प्रकार फॉर्मर रजिस्ट्री कैम्प में सभी किसानों को एग्रीस्टैक योजना के साथ जोड़ा जाए। क्षेत्र में राजकीय भूमि पर अतिक्रमण को चिह्नित कर बेदखली की कार्यवाही करें। आदतन अतिक्रमियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा उपकोष अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। उप कोषाधिकारी कार्यालय में प्राप्त बिलों का नियमानुसार भुगतान सुनिश्चित करावे। 

                विकास अधिकारी श्री सोहन लाल ड़ारा ने बताया कि जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने पंचायत समिति का भी निरीक्षण किया। पुराने गबन के प्रकरणों में वसूली करने की कार्यवाही की जाए। इस प्रकार के व्यक्तियों की चल एवं अचल संपतियों को अटेच करें। विधायक स्थानीय विकास कोष के अप्रारम्भ कार्यों का निर्माण आरम्भ करना आवश्यक है। प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण कर उपयोगिता प्रमाण पत्रा एवं पूर्णता प्रमाण पत्रा भिजवाएं। प्रधानमंत्राी स्वामित्व योजना के प्रोपर्टी पार्सल को वितरण करने की कार्यवाही की जाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *