Sat. Jun 21st, 2025
20250208_190833

 

 

अजमेर। किशनगढ़, 8 फरवरी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा की राष्ट्रवादी एवं जनकल्याणकारी नीतियों और समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में डबल इंजन सरकार आने से यहां का सर्वांगीण विकास होगा। आमजन की सुविधा का ध्यान रखने के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती पर भी ध्यान दिया जाएगा।

 

*दिल्ली की जनता ने नकारात्मक राजनीति को नकारा* : दिल्ली में भाजपा की जीत और प्रचंड बहुमत मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि दिल्ली की देवतुल्य जनता ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के झूठे वादों, नकारात्मक राजनीति और भ्रष्टाचार को सिरे से नकारते हुए भाजपा के सुशासन, पारदर्शिता और विकासवादी एजेंडे पर अपना भरोसा जताया है। केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों, भाजपा के कुशल नेतृत्व और करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत का साकार रूप है। जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया है, हम उसे सेवा और विकास के संकल्प के साथ और अधिक मजबूत करेंगे।

 

*डबल इंजन सरकार में दिल्ली होगी विकसित* : केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की इस अभूतपूर्व जीत पर अजमेर में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ आतिशबाजी कर और मिठाइयाँ बांटकर जश्न मनाया। केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह विजय केवल भाजपा की नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति की है, जो राष्ट्र के उत्थान और जनसेवा के संकल्प से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह जीत केवल चुनावी विजय नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए दिल्ली और पूरे देश में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *