Thu. May 1st, 2025
20250128_140725

अजमेर। उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार (28 जनवरी) को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां भगवान आदिनाथ के निर्वाण महोत्सव के दौरान, लड्डू पर्व मनाया जा रहा था। इसी दौरान परिसर में बना। लकड़ी का स्टेज अचानक से ढह गया। जिसके बाद कई लोग इस स्टेज के नीचे दब गए.  इस हादसे के बाद परिसर में भगदड़ मच गई.  जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है. वहीं,  50 से ज्यादा श्रद्धालु स्टेज के नीचे दबने और भगदड़ के चलते घायल हो गए हैं। ये हादसा बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड पर मंगलवार (28 जनवरी) की सुबह हुआ। यहां के जिस परिसर में लड्डू महोत्सव बनाया जा रहा था। वहां  बल्ली से बना स्टेज अचानक ढह गया, इस दौरान कई लोग उसके नीचे दब गए। इतना ही नहीं, घटना के बाद मौके पर भगदड़ भी मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया।

6-7 पुलिसकर्मी भी हादसे में घायल

बताया जा रहा है। कि इस हादसे में 6 से 7 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। वहीं ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है। मामले की जानकारी मिलते ही डीएम अस्मिता लाल और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जान रहे हैं। बागपत में लड्डू पर्व के दौरान स्टेज ढहने से मची भगदड़, 7 की मौत ; 50 से ज्यादा लोग घायल

पति का हुआ बंटवारा! दो पत्नियों के साथ तीन-तीन दिन, एक दिन मां के साथ बिताना होगा, थाने में हुआ समझौता

मंगलवार की सुबह बागपत में हुए हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *