Tue. Feb 10th, 2026
20241215_190040

अजमेर। पाटन में ओवरब्रिज निर्माण की मांग पर मंत्री ने दिया। आश्वासन जनसुनवाई में ग्राम पंचायत पाटन से आए सैकड़ों ग्रामीणों ने क्षेत्र में फ्लाईओवर निर्माण की आवश्यकता को लेकर अपनी मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि पाटन में ओवरब्रिज की अनुपस्थिति के कारण यातायात और आवागमन में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इस पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने बताया कि पाटन में ओवरब्रिज निर्माण के लिए पूर्व में भी प्रयास किए गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस संबंध में वह लगातार प्रयासरत हैं और जल्द ही विभागीय स्वीकृति प्राप्त कर इस परियोजना को मूर्त रूप दिया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *