Sun. Feb 8th, 2026
20241114_160321

अजमेर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजलि बिरला भी परिणय सूत्र में बंध गईं. मंगलवार की रात राजस्थान के कोटा में इस विवाह का आयोजन हुआ, जहां अंजलि ने अपने फ्रेंड अनीस राजानी के साथ सात फेरे लिए. आज स्वागत समारोह में राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा सहित कई वीआईपी पहुंचेंगे. जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजलि की शादी की रस्में जीएमए टाउनशिप में हुईं. यहां नवदंपति को आशीर्वाद देने के लिए कई प्रमुख मंत्री, सांसद, विधायक, अधिकारी और सेलिब्रिटी पहुंचे. अंजलि और अनीस की शादी का ये आयोजन बेहद भव्य तरीके से किया गया. इस आयोजन में अतिथियों ने जोड़े को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *