अजमेर। शेयर मार्केट में लगातार गिरावट जारी है। कल 800 से ज्यादा अंकों की गिरावट के बाद आज भी सेंसेक्स 984 अंक टूट गया है। कारोबार बंद होने के समय सेंसेक्स 77,690 अंक के स्तर पर रहा। निफ्टी का भी बुरा हाल है। निफ्टी में आज 324 अंकों की गिरावट देखी गई। यह 23,559 अंक के स्तर पर बंद हुआ।