Thu. May 8th, 2025
20241109_050021

 

 

               अजमेर, 8 नवम्बर। श्री पुष्कर पशु मेले का शुभारम्भ शनिवार को प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण के साथ होगा। 

               जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि श्री पुष्कर पशु मेले का विधिवत शुभारम्भ शनिवार 9 नवम्बर को मेला मैदान में मंत्रोच्चारण के साथ पूजा एवं ध्वजारोहण से होगा। इसके लिए प्रातः 10 बजे का समय निर्धारित किया गया है। इसके साथ नगाड़ा वादन, सैण्ड आर्ट एवं कल्चरल ऊंट मार्च का आयोजन रखा गया है। इसके पश्चात माण्डणा प्रतियोगिता एवं सामुहिक नृत्य होगा। स्थानीय एवं विदेश खिलाड़ियों के मध्य चक दे राजस्थान फुटबॉल मैच होगा। पुष्कर सरोवर पर सायं 6 बजे दीपदान, रंगोली, आरती एवं पुष्कर अभिषेक का कार्यक्रम है। रात्रि 7 बजे क्षेत्राीय केन्द्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसी प्रकार रविवार 10 नवम्बर को मेला मैदान में स्थानीय एवं विदेशी मेहमानों के मध्य लंगड़ी टांग, सतोलिया और गिल्ली डण्डा प्रतियोगिता होगी। यहीं ऊंट श्रृंगार प्रतियोगिता एवं उष्ट्र नृत्य का आनन्द लिया जा सकता है। रात्रि 7 बजे मेला मैदान में अनिरुद्ध वर्मा अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *