अजमेर, 28 अक्टूबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सचिव श्री महेन्द्र कुमार ढ़ाबी एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या- 4 श्रीमती रितु मीना द्वारा नारी निकेतन का निरीक्षण संयुक्त रूप से किया गया। मूलभूत सुविधाओं से लेकर गृहों के संचालन का जायजा लिया गया। नारी निकेतन का संचालन, संस्थान के आधारभूत ढांचे एवं कार्यशैली के संबंध मंे जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने अध्ययन सामग्री, मनोरंजन एवं खेल-कूद की व्यवस्था, शौचालय, स्नानघर का जायजा लिया गया। रसोईघर, खाने-पीने की व्यवस्था का जायजा लिया गया। नारी निकेतन में आवासनियों के साथ रह रहे बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था के लिए राजकीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाता है। प्रति माह राजकीय चिकित्सालय से मनोरोग चिकित्सक द्वारा विजिट की जाती है। निकेतन में गर्भवती आवास के स्वास्थ्य व उसकी गर्भावस्था को ध्यान में रखकर उसकी चिकित्सा अथवा जांच सुनिश्चित की जाती है। नारी निकेतन में सुरक्षा की दृष्टि से पुरुष एवं महिला गार्ड की व्यवस्था है। वर्तमान में 37 महिलाएं आवासरत है।
*राजकीय बालिका गृह का निरीक्षण किया गया*
अजमेर, 28 अक्टूबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सचिव श्री महेन्द्र कुमार ढ़ाबी एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या- 4 श्रीमती रितु मीना द्वारा राजकीय बालिका गृह का निरीक्षण किया गया। गृह मंे मासिक रूप से चिकित्सक विजिट होती है। बालिका गृह मंे गर्मियों मे डेेजर्ट कूलर एवं सर्दियों में कम्बल एवं रजाई उपलब्ध करवाई जाती है। आपात विद्युत आपूर्ति के लिए इवंर्टर की व्यवस्था है। बालिकाओं की काउंसलिंग के लिए काउंसलर की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में कुल बालिका गृह मंे 35 बालिकाएं आवासरत है।