Mon. Oct 14th, 2024
20241014_123941

अजमेर। उत्तर प्रदेश में बहराइच के हरदी इलाके में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान कुछ युवकों ने पथराव किया और 20 राउंड से ज्यादा फायरिंग की। इसमें दो युवकों को गोली लगी। इनमें से एक की मौत हो गई, दूसरे की हालत गंभीर है।

सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। डॉक्टरों के अनुसार, गोली के अलावा चाकू के भी निशान बॉडी पर मिले हैं। परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो 5-6 हजार लोग वहां मौजूद थे। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। गांव में एक बटालियन पीएसी, पांच थानों की पुलिस तैनात की गई है। इसके अलावा पड़ोसी जनपद से पुलिस फोर्स बुलाई गई है।

मृतक की पहचान राम गोपाल मिश्रा (22) के रूप हुई है। 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। घायल होने वाले का नाम राजन (25) है। युवक की मौत के बाद लोग आक्रोशित हो गए। तोड़फोड़ शुरू कर दी। बहराइच-सीतापुर हाईवे पर जाम लगा दिया। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और पीएसी पहुंची। हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से 25 लोगों को हिरासत में लिया है।

गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसमें भाजपा विधायक भी शामिल हुए। रात करीब 11 बजे पुलिस ने प्रतिमा का जबरन विजर्सन शुरू करवाया तो लोग भड़क गए। पुलिस ने दोबारा लाठीचार्ज किया।

इधर, सीएम योगी ने कहा है कि माहौल बिगाड़ने वाले बचेंगे नहीं। लापरवाही पर हरदी एसओ और महसी चौकी इन्चार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है।

बवाल की शुरुआत तब हुई, जब दुर्गा प्रतिमाएं विजर्सन के लिए निकल रही थीं। उसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ युवकों की प्रतिमा निकाल रहे युवकों से बहस हो गई। इसके बाद मामला बढ़ा और पथराव शुरू हो गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *