Wed. Oct 9th, 2024
20241009_215752

 

 

              अजमेर, 9 अक्टूबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री महेन्द्र कुमार ढ़ाबी ने बुधवार को महिला सुधार गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सचिव ने विजिटर्स कमरे की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बैरकों की सफाई, भोजन सारणी, दैनिक दिनचर्या चार्ट एवं अन्य गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के समय सुधार गृह में कुल 39 महिला बंदी निरूद्ध है। इनमें से 35 विचाराधीन एवं 4 सजा बंदी है। उक्त बंदी महिलाओं के साथ 5 बच्चे भी मौजूद थे, जिनके निवास की व्यवस्था एवं शिक्षा की व्यवस्था भी उपलब्ध है। उन्होंने बंदियों से मुलाकात कर वार्ता की। उनके न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों के बारे में जानकारी ली एवं विधिक सहायता के बारे में भी बताया। निरीक्षण के दौरान महिला सुधार गृह अधीक्षक हिना खान भी उपस्थित रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *