Wed. Feb 4th, 2026
20240915_161539

अजमेर। राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर धीमा पड़ गया है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में काले बादल छाए रहे, लेकिन बरसे नहीं। अब रविवार 15 सितंबर और सोमवार 16 सितंबर को भी प्रदेश का मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अब मंगलवार 17 सितंबर और बुधवार 18 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में तेज बारिश हो सकती है। विभाग की और से मंगलवार 17 सितंबर को 8 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *