अजमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामदेवरा कस्बे में स्थित भगवान श्रीकृष्ण के कलियुगी अवतार कहे जाने वाले लोक देवता बाबा रामदेव के मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश भरा पत्र मिलने से सनसनी फैल गई। इन दिनों लोक देवता बाबा रामदेव का मेला अपने पूरे परवान पर है। इस मेले में रोजाना लाखों की तादाद में श्रद्धालु देश व प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन के लिए रामदेवरा पहुंच रहे हैं। एक पर्ची मिलने के बाद बढ़ाई गई सिक्योरिटी, पर्ची में लिखा- कपड़े के घोड़ों की करें जांच ‘कपड़े से बने घोड़ों में हो सकता है बम’, ‘घोड़े में बम रखकर आतंकी मंदिर को उड़ा सकते हैं’, पर्ची मिलने के बाद खुफिया एजेंसियां हुई अलर्ट, मंदिर को कराया जा रहा है खाली, कपड़े के घोड़ों को मंदिर से बाहर ले जाया गया, ATS और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है।
![]()