Sun. Oct 6th, 2024
20240910_121911

 

            अजमेर। अजमेर शहर के विभिन्न भागों में जल भराव से उत्पन्न परिस्थिति से बचाव के लिए प्रशासन के द्वारा किए जा रहे कार्यो के सम्बन्ध में मंगलवार को जिला कलक्टर श्री लोकबन्धु ने नगर निगम आयुक्त श्री देशल दान एवं अधिकारियों के साथ क्षेत्रा अवलोकन किया। 

            नगर निगम आयुक्त एवं नोडल अधिकारी श्री देशल दान ने बताया कि सोमवार को जिला कलक्टर श्री लोकबन्धु ने अधिकारियों के साथ अजमेर शहर में विभिन्न स्थानों का जायला लिया। जल भराव से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन के द्वारा किए जा रहे कार्यो की मौके पर समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। मोती विहार, राज कॉलोनी, फॉयसागर झील, फ्रेण्डस कॉलोनी, मालू का गोदाम, ब्रह्मपुरी, कालाबाग, पाल बिचला, आम का तालाब, खानपुरा एस्कैप चैनल एवं नारी शाला रोड सहित कई क्षेत्रों का अवलोकन किया गया। 

            उन्होंने बताया कि अधिकतर स्थानों से पानी उतर गया है। कुछ क्षेत्रों में से जल भराव कम करने के लिए लगातार मड पम्प एवं वाटर पम्प संचालित किए जा रहे हैं। जल भराव प्रभावित क्षेत्रों में निवासरत व्यक्तियों एवं परिवारों के लिए मूलभूत आवश्यकताओं की आपूर्त्ति सुनिश्चित की जा रही है। पेयजल, दवाओं के साथ-साथ राशन सामग्री की नियमित आपूत्ति रहेगी। आवश्यकता होने पर भोजन पैकेट भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। 

            उन्होंने बताया कि समस्त अधिकारियों को आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए है। इसके लिए सुरक्षित एवं ऊंचाई पर स्थित भवनों का चयन किया जा रहा है। यहां आपतस्थिति में व्यक्तियों को ठहराया जा सकेगा। फॉयसागर क्षेत्रा में स्थित राज कॉलोनी के पुलिया की मजबूती के लिए कट्टे लगवाए गए हैं। इनसे पुलिया के आस-पास के कटाव को रोका जा सकेगा। प्रशासन अतिवृष्टि से बचाव के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। किसी भी परिस्थिति के लिए प्रशासन द्वारा अग्रीण व्यवस्थाएं की गई है। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *