Sun. Oct 6th, 2024
20240829_202618

 

           अजमेर 29 अगस्त। राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचन्द की जयन्ती पर गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम में युवा मामले एवं खेल विभाग राजस्थान सरकार तथा राजस्थान राज्य क्रिड़ा परिषद के संयुक्त तत्ववधान में जिला प्रशासन, नगर निगम एवं क्षेत्राीय खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा 26 अगस्त से 31 अगस्त के मध्य आयोजित खेल सप्ताह के विजेताओं का सम्मान किया गया। 

           विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द ने भारत को हॉकी के क्षेत्रा के विश्व का सिरमोर बनाया था। उनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाकर उनके खेलों में योगदान को याद करते हैं। खेल मानव जीवन में प्रेरणा तथा आशा का संचार करते है। खेल में जीत और हार साथ-साथ चलती है। हारने वाला सीखता है। उसे दृढ़ता के साथ पुनः तैयारी कर जीत प्राप्त करनी चाहिए। परिश्रम, अभ्यास तथा समर्पण से खेल को जीवन का अंग बनाना चाहिए। 

           उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अजमेर के लिए एक एथेलेटिक एकेडमी एवं एक स्पोर्टस कॉलेज की घोषणा की गई है। स्पोर्टस कॉलेज के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए यह काजीपुरा में खोला जाएगा। वहां छात्रावास बनने तक क्षेत्राीय खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र के छात्रावास का उपयोग किया जाएगा। इसी प्रकार पटेल मैदान में भी एथलेटिक एवं फुटबॉल के खिलाड़ियों को निःशुल्क अभ्यास उपलब्ध रहेगा। इसके लिए खिलाड़ियों को पंजीकरण के उपरान्त परिचय पत्रा दिए जाएंगे। पंजीकृत खिलाड़ियों ही सुबह-शाम दो-दो घण्टे के लिए खेल सुविधाएं निःशुल्क प्राप्त कर सकेंगे। 

           नगर निगम की महापौर श्रीमती ब्रजलता हाड ने कहा कि खेल के क्षेत्रा सभी आगे बढे़। इसके लिए खेलने का समय निश्चित करें। फिट रहने के लिए योग और व्यायाम भी नियमित करने चाहिए। वर्तमान में जीवन शैली से बिमारियों बढ़ी है। इनसे बचने के लिए खेल आवश्यक है। 

*इन्हें मिला पारितोषिक*

           जिला खेल अधिकारी श्री रामनिवास ने बताया कि खेल सप्ताह में विजेता रहे खिलाड़ियों एवं दलों को पारितोषिक प्रदान किया गया। बॉक्सिंग की प्रतियोगिता के बालक वर्ग में प्रथम भावेश चौहान, अहान माईकल तथा बालिका वर्ग में प्रथम साक्षी प्रजापति, लीजा जोर्ज रही। टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं के बालक वर्ग में प्रथम वाहिभ बच्चानी, द्वितीय अभय तोलानी तथा बालिका वर्ग में प्रथम दिक्षिता सक्सेना, द्वितीय कृतिका सक्सेना रही। जिम्नास्टिक प्रतियोगिताओं के बालक वर्ग में प्रथम त्रिशान्त, द्वितीय प्रत्यक्ष तथा बालिका वर्ग में प्रथम भानू, द्वितीय मानसी रही। बैडमिन्टन प्रतियोगिताओं के बालक वर्ग में प्रथम केशव मित्तल, द्वितीय अंक्ष कुमार यादव तथा बालिका वर्ग में प्रथम अविक्षी सोंलकी, द्वितीय निसीका शर्मा रही। कराटे के लिए बालक वर्ग में प्रथम दिव्यांश तथा बालिका वर्ग में प्रथम खुशी पायल चौधरी को पारितोषिक मिला। कब्बड़ी के लिए बालक वर्ग में प्रथम चन्द्रवरदाई स्टेडियम, द्वितीय वीर तेजा क्लब तथा बालिका वर्ग में प्रथम चन्द्रवरदाई स्टेडियम, द्वितीय कृष्णा गर्ल्स अकादमी सुरसुरा रहे। इसी प्रकार हॉकी के लिए बालक वर्ग में प्रथम मेयो कॉलेज, द्वितीय जवाहर स्कूल तथा बालिका वर्ग में प्रथम महिला हॉकी अकादमी, द्वितीय केन्द्रीय विद्यालय रहे। बालिका वर्ग अण्डर-14 में प्रथम क्रीड़ा संगम जवाहर स्कूल रही। एथलेटिक्स की प्रतियोगिता के लिए बालक वर्ग में 100 मीटर प्रथम अभिजीत सिंह, द्वितीय शुभम, 400 मीटर प्रथम सुरेन्द्र सिंह, द्वितीय मोहित अजमेर, 800 मीटर में प्रथम नाहर सिंह, द्वितीय निखिल तथा बालिका वर्ग 100 मीटर प्रथम भूमिका भाटी , द्वितीय चंचल प्रभरी को सम्मानित किया गया। 

           उन्होंने बताया कि समारोह में पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया। इनमें श्री जोरावर सिंह बास्केटबॉल अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी (मास्को ऑलम्पियन), श्री नरेन्द्र निर्वाण पेरिस ऑलम्पिक में तकनिकी अधिकारी, श्री धमेन्द्र चौधरी अन्तर्राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी जूनियर एशियन चैम्पियनशीप में स्वर्ण पदक, श्री देवेन्द्र सिंह शेखावत पार्षद, श्री नन्द कुमार शर्मा मुख्य प्रशिक्षक हॉकी, कृतिका शर्मा नेशनल तींरदाजी प्रतियोगिता, श्री नवदीप एथलेटिक्स नेशनल मेडलिस्ट, श्री नरेन्द्र जाट कब्बड़ी नेशनल मेडलिस्ट, सुश्री योगिता रावत योगा नेशनल, श्री ललित नागरानी अध्यक्ष साइकिल संघ एवं भामाशाह शामिल हैं।

 

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *