Sun. Oct 6th, 2024
20240829_191632

 

             अजमेर 29 अगस्त। श्री महेन्द्र कुमार ढ़ाबी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दयानन्द बाल सदन अजमेर का निरीक्षण किया गया। सचिव द्वारा मूलभूत सुविधाओं से लेकर गृहों के संचालन का जायजा लिया गया। दयानन्द बाल सदन में तीन भाग हैं, जिसमंे दो बाल गृह एवं एक बालिका गृह है। सदन में डाइट चार्ट एवं बच्चों को नाश्ते, लंच एवं डिनर के लिए भोजन चार्ट की व्यवस्था है। बच्चों के लिए रोजमर्रा की आवश्यकताओं की सभी वस्तुएं उपस्थित थी। सदन मे बच्चों के मनोरंजन के लिए इण्डोर एवं आउटडोर गेम्स एवं टी.वी की व्यवस्था भी है। साथ ही बच्चों के लिए शारीरिक व्यायाम एवं योगा प्रोग्राम भी नियमित रूप से संचालित किये जाते है। सुरक्षा की दृष्टि से सदन में सीसीटीवी कैमरे, भवन के चारो तरफ ताराबंदी की गई है। सदन में परिसर, रसोईघर, शौचालय, स्नानागार में साफ-सफाई की व्यवस्था उचित है। सदन मंे मासिक रूप से चिकित्सक विजिट होती है। निरीक्षण के दौरान दयानन्द बाल सदन के अधीक्षक श्री प्रभु सिंह आर्य उपस्थित थे। 

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *