अजमेर। अजमेर नगर निगम द्वारा आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव पर 5 बार की दक्षिण विधायक श्रीमती अनीता भदेल को नहीं बुलाए जाने पर दक्षिण पार्षद एवं तीनों मंडल अध्यक्षों के द्वारा अपनी नाराजगी व्यक्त की गई। कार्यकर्ताओं का कहना था। कि अजमेर दक्षिण की पांच बार की विधायक को नहीं बुलाने पर कलेक्टर एवं आयुक्त के सामने अपनी नाराजगी व्यक्त की। वही कार्यकर्ताओं का कहना था। कि तिरंगा राज यात्रा रैली में भी श्री मति अनिता भदेल को दरकिनार किया गया था। और आज इस भव्य अवसर पर भी विधायक को आमंत्रित नहीं किया गया। सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा कलेक्टर के सामने अपनी नाराजगी व्यक्त की गई।