अजमेर। आज भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्मदिन को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की विधि अनुसार पूजा अर्चना के साथ-साथ उपवास रखने का विधान है। मान्यता है कि जन्मदिन पर व्रत रखने से हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। और साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। इस दिन भगवान कृष्ण के बाल रूप को पूजा जाता है। फिर 12 बजे के बाद मध्यरात्रि के समय कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दौरान सभी भक्तजन लड्डू गोपाल का विशेष श्रृंगार कर उन्हें भोग लगाते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं।