Tue. Feb 10th, 2026
20240824_154924

अजमेर। तेलंगाना में मशहूर तेलुगु सुपर स्टार नागार्जुन पर हैदराबाद आपदा प्रबंधन एवं संपत्ति संरक्षण एजेंसी (हाइड्रा) ने कार्रवाई की। हाइड्रा ने नागार्जुन के कन्वेंशन हॉल पर बुल्डोजर चला दिया है। हाइड्रा और पुलिस के इस जॉइंट एक्शन में कन्वेंशन हॉल को ध्वस्त कर दिया गया। यह हॉल रंगारेड्डी जिले के शिल्परामम के पास बनाया गया था। दरअसल, यह भूमि एफटीएल जोन के अंतर्गत आती है। हाइड्रा ने शनिवार सुबह ही हॉल को गिराने का काम शुरू किया था।  कार्रवाई के काम में कोई बाधा न आए। इसलिए पुलिस बल को तैनात किया गया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *