अजमेर। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप के बाद की गई। बेरहमी से हत्या के विरोध में अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर भी विरोध को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। वी वांट जस्टिस के नारों के साथ आज अजमेर संभाग के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर ने रैली निकाल कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। और साथ ही आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की है। कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।