Mon. Oct 7th, 2024
20240811_145052

अजमेर।   एन.एम.ओ अजयमेरु इकाई की जनरल बॉडी की बैठक ज.ला.ने. मेडिकल कॉलेज में भारत-माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन, एन.एम.ओ मंत्र तथा संगठन मंत्र के साथ सम्पन्न हुई। जिसमें संगठन की महानगर इकाई के गठन सहित सदस्यता अभियान, सेवा कार्य योजना तथा प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन के आयोजन को लेकर विस्तृत विचार विमर्श हुआ।

बैठक में एन.एम.ओ के प्रदेश संगठन मंत्री डाॅ गिरीश शर्मा, ज.ला.ने. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डाॅ अनिल सामरिया, अतिरिक्त प्रधानाचार्य डाॅ शशिकुल भास्कर व डाॅ श्याम भूतड़ा तथा भूतपूर्व प्राचार्य डाॅ राजेंद्र गोखरू सहित पर्याप्त संख्या में चिकित्सक, विद्यार्थी एवं महानगर के सुप्रसिद्ध निजि चिकित्सकों की सहभागिता रही।

डाॅ गिरीश शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री द्वारा नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की। डाॅ शर्मा ने कहा कि एन.एम.ओ संगठन में पद नहीं वरन् दायित्व हैं, जिनका निष्ठापूर्वक निर्वहन हमें स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से राष्ट्र सेवा के लिए करना है। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों को विस्तार से बताया, और राष्ट्रीय अधिवेशन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।

प्राचार्य डाॅ अनिल सामरिया ने कहा कि एन.एम.ओ मेडिकल कॉलेज में स्वस्थ शैक्षिक वातावरण के निर्माण, गुरु-शिष्य परम्परा को जीवित रखते हुए छात्रों में सतत् संस्कार सिंचन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने आह्वान किया कि मार्च 2025 में उदयपुर में आयोजित एन.एम.ओ राष्ट्रीय अधिवेशन में अजमेर इकाई से न्यूनतम 100 विद्यार्धी व अधिकाधिक चिकित्सक सहभागी बनें।

अजमेर इकाई के संयोजक डाॅ. राजेश खत्री ने संगठन की सदस्यता पर चर्चा करते हुए बताया कि वर्तमान में सदस्यता ऑनलाइन है। दिपावली से पूर्व 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया। सेवा कार्यो की योजना के विषय में डाॅ. खत्री ने बताया कि शीघ्र ही शहर की कच्ची बस्तीयों में सेवा भारती के साथ मिलकर प्रति सप्ताह नियमित 5-6 मेडिकल कैम्पस आयोजित किए जाएंगे।

डाॅ. धर्मेन्द्र बी. नागपाल, उपाध्यक्ष एवं कार्यवाहक अध्यक्ष ने उपस्थित सभी सदस्यगण और हित चिंतकों का धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए सबके सहयोग की आकांक्षा व्यक्त की। अन्त में कल्याण मंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ।

*卐नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन卐*

              (अजयमेरु इकाई)

               *कार्यकारिणी:*

*संरक्षक:* डाॅ. अनिल कुमार सामरिया (प्राचार्य, JLNMC) 

*उपाध्यक्ष एवं कार्यवाहक अध्यक्ष:* डाॅ. धर्मेन्द्र नागपाल

*सचिव:* डा. लीलाधर पालीवाल

*सह-सचिव:* डाॅ. महादेव सोलंकी

*कोषाध्यक्ष:* डाॅ. विजयपालजी

*प्रचार प्रमुख (IT Cell प्रमुख):* डाॅ. हितेष गर्ग 

*PG विद्यार्थी प्रमुख:* डाॅ. बाबूलाल शर्मा

*UG विद्यार्थी प्रमुख:* श्री गणेश लाल कुमावत

*सदस्य:*

1. डाॅ. शशिकुल भास्कर

2. डाॅ.अजय शर्मा

3. डा.रजनीश सक्सेना, निजि चिकित्सक

4. डाॅ.अभिषेक मेवाड़ा

5. श्री लोकेन्द्र सिंह तंवर

*महिला विद्यार्थी सदस्य:*

6. डाॅ. (श्रीमती) तेजश्री शेखावत

7. डाॅ. सुमन इनाणिया

8. सुश्री सोनाक्षी कौशिक

9. सुश्री रिंकी शर्मा

10. सुश्री मानसी शर्मा

 *विशेष आमंत्रित सदस्य:*

11. श्री यश तिवाड़ी, प्रान्त विद्यार्थी प्रमुख 

12. डाॅ.राजेश खत्री, संयोजक।

डाॅ. हितेश गर्ग 

(प्रचार व आईटी सैल प्रमुख)

एन.एम.ओ अजमेर इकाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *