अजमेर। ब्राजील में शुक्रवार को एक प्लेन क्रैश हो गया। जिसमें सवार सभी 62 लोगों की मौत हो गई है। यह एक टर्बोप्रॉप प्लेन था। जो शुक्रवार को ब्राजील में साओ पाउलो के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। जिसमें हादसे की भयावहता नजर आ रही है। विमान आसमान में अनियंत्रित हो गया। और गोल-गोल घूमने लगा और इसी स्थिति में विमान जमीन पर आ गिरा।
घरों के पास गिरा विमान
विमान हादसे की वीडियो में दिखाया गया ह। कि एटीआर निर्मित विमान नियंत्रण से बाहर हो गया। और घरों के पास पेड़ों के एक समूह के पीछे गिर गया। जिसके बाद काले धुएं का एक बड़ा गुबार उठा। विन्हेडो के पास वेलिनहोस के शहर के अधिकारियों ने कहा कि कोई भी जीवित नहीं बचा है। और स्थानीय कॉन्डोमिनियम परिसर में केवल एक घर क्षतिग्रस्त हुआ है। जबकि किसी भी निवासी को चोट नहीं आई है।
विमान ने साओ पाउलो एयरपोर्ट से भरी थी उड़ान
दुर्घटना के तुरंत बाद एक कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने कहा, “मुझे एक बुरी खबर का वाहक बनना है। इसके बाद उन्होंने विमान दुर्घटना के बारे में सूचित किया। साथ ही उन्होंने दुर्घटना के पीड़ितों के लिए एक मिनट का मौन रखने को कहा। वहीं, एयरलाइन वोएपास ने कहा कि विमान ने पराना राज्य के कास्कावेल से साओ पाउलो के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी। ये विमान साओ पाउलो से लगभग 80 किमी (50 मील) उत्तर-पश्चिम में विनहेडो शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।