Sun. Oct 6th, 2024
20240726_183817

 

            अजमेर, 26 जुलाई। अजमेर में निवास कर रहे तीन पाकिस्तानी शरणार्थियों को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्रा के दस्तावेज सौंपे गए। 

             अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 8-1-क के अन्तर्गत तीन व्यक्तियों को नागरिकता प्रमाण पत्रा के दस्तावेज शुक्रवार को सुपुर्द किए गए। लोहाखान अजमेर निवासियों श्री दिनेश राज, सुश्री नीलकमल तथा श्री महेश पाकिस्तान से आए थे। इन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था। जांच उपरान्त भारत सरकार द्वारा नागरिकता के लिए पात्रा पाया गया। विशिष्ट शासन सचिव अनुप्रेरणा सिंह कुन्तल के हस्ताक्षर से जारी नागरिक प्रमाण पत्रा दिया गया। इससे पूर्व ये रंचौर लाईन करांची में रहते थे। भारतीय नागरिक बनने पर तीनों व्यक्ति बहुत प्रसन्न हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *