अजमेर। यूथ कांग्रेस के द्वारा नीट एग्जाम रद्द करने को लैकर गुरुवार को शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर रेल रोको आंदोलन किया गया। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया गया। जब बाद में रेल रोकने कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन में घुसने लगे। तो पुलिस के साथ उनकी धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर रेल रोको आंदोलन किया गया था। रेलवे ट्रैक पर अजमेर पुलिस के साथ जीआरपी और आरपीएफ जवानों का जाब्ता तैनात रहा।