Sun. Oct 13th, 2024
20240616_114022

अजमेर। बेरोजगारी भत्ते का पोर्टल पुनः प्रारंभ हो गया है।नये आवेदन किए जा सकते हैं।नए आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज:-*

01.मूल निवास प्रमाणपत्र राजस्थान का।

02.सेकेंडरी स्कूल परीक्षा की अंकतालिका सह प्रमाणपत्र।

03.स्नातक अंतिम वर्ष तक की सभी अंकतालिकाएं।

04.एस.बी.आई. बैंक खाते की पासबुक।

05.आय का प्रमाणपत्र

06.जाति एवं वर्ग का प्रमाणपत्र (एस.सी./एस.टी./ओ.बी.सी./ई. डबल्यू.एस./एम.बी.सी.)

07.विकलांगता का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)

08.दो पासपोर्ट साईज की फोटो (आय प्रमाण पत्र पर लगाने हेतु)।

09.आशार्थी की स्वयं की एस.एस.ओ. आई.डी.,उसके पासवर्ड,ईमेल आई.डी.,मोबाईल नंबर,पता।

10.जन आधार कार्ड।

11.तकनीकी योग्यता की सभी वर्षों या सेमेस्टर्स की अंकतालिकायें एवं प्रमाणपत्र (जैसे आर.एस.सी. आई.टी.,बी.एड.,आई.टी.आई., कंप्यूटर एप्लिकेशन/साइंस आदि- कोई एक)

12.बेरोजगारी पंजीयन का कार्ड। आशार्थी के सभी मूल दस्तावेजों को स्कैन करके पी.डी.एफ. में अपलोड किया जाएगा।आधार कार्ड से मोबाईल नंबर का,बैंक खाते का और आयकर PAN Card का लिंक होना भी अनिवार्य है।सभी दस्तावेजों में एक समान नाम,पिता का नाम,माता का नाम भी होना चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *