अजमेर। आनासागर झील को जलकुम्भी से राहत मिल चुकी है। प्रशासन द्वारा सम्मिलित रूप से किए गए। प्रयासों से अब जलकुम्भी की निजात के बाद अब आनासागर खुलकर सांस लेने लगा है।
आनासागर झील से जलकुंभी निकालने का अभियान 20 मार्च 2024 से अनवरत चल रहा है। इससे लगभग 11 हजार 725 डंपर जलकुंभी का झील से बाहर निकासी की गई है। वर्तमान समय में इस अभियान के अन्तर्गत पुरानी जेट्टी पर डिवीडिंग मशीन तथा बडी वाली 40 फीट लम्बी बूम की पोकलेन मशीन लिंक रोड चैपाटी पर कार्यरत थी।
नगर निगम आयुक्त श्री देशल दान के निर्देशन में लगातार कार्य किया गया। नगर निगम की पूरी टीम ने समर्पित भाव से कार्य किया। इसके परिणाम स्वरूप वर्तमान में जलकुम्भी का क्षेत्राफल बहुत कम हो गया है। इसको अन्य स्थानों पर फैलने से रोेकने के लिए कोटा से विशेष प्रकार का लम्बा जाल मंगवाकर पुरानी चैपाटी के आस पास जलकुम्भी को लाॅकिंग किया गया है। इससे हवा के दवाब के कारण जलकुम्भी का फैलाव स्थिर रहेगा। हवा के झोंकों से जलकुम्भी अन्यत्रा छितरी हुई अवस्था में कम से कम होगी।
झील में आॅक्सीजन स्तर बढ़ाने के लिए लिंक रोड चैपाटी पर 4 एरिएटर एवं सर्किट हाऊस के नीचे की तरफ फव्वारे स्थापित किए गए हैं। इन एरिएटर तथा फव्वारों से वायुमण्डलीय आॅक्सीजन जल में घुलनशील होकर आॅक्सीजन का स्तर बढ़ाएगी। यह जलीय जन्तुओं के लिए प्राणदायक होगी। घुलनशील आॅक्सीजन का स्तर बढ़ने से पानी से आने वाली दुर्गन्ध से भी राहत मिलेगी। गर्मी के मौसम में तेज धूप के कारण जलीय शैवालों की काॅलोनी तेजी से बढ़कर जल को दुर्गन्धित कर सकती है। अब ऐसा नहीं होने से चैपाटी का आनन्द लिया जा सकेगा।