Tue. Oct 8th, 2024
20240603_214525

 

             अजमेर।   लोकसभा आम चुनाव-2024 के मतों की गणना की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मतगणना स्थल में मोबाईल, स्मार्ट वाच सहित समस्त इलेक्ट्राॅनिक गेजेट प्रतिबन्धित रहेंगे। मतगणना को लेकर रिटर्निंग अधिकारी डाॅ. भारती दीक्षित ने अधिकारियों के साथ मतगणना की तैयारियों को अन्तिम रूप दिया। 

                उन्होंने बताया कि मतगणना प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ होगी। मतगणना परिसर में मोबाईल फोन, स्मार्ट वाच एवं अन्य किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रोनिक डिवाइस ले जाना वर्जित रहेगा। अनाधिकृत रूप से मोबाईल एवं अन्य डिवाईस ले जाने वाले के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। साथ ही निर्देशानुसार मोबाईल एवं डिवाईस जब्त किए जाएंगे। 

                  उन्होंने बताया कि गर्मी के मध्यनजर परिसर में टेन्ट, छाया एवं पानी की व्यवस्था की गई है। पेयजल एवं भोजन की व्यवस्था कर ली गई है। बैठने, पेयजल, कूलर, नेटवर्क आदि व्यवस्थाओं को अन्तिम रूप दिया गया। हाई स्पीड़ इन्टरनेट नेटवर्क के लिए वैकल्पिक व्यवस्था रखी गई है। एनआईसी, डीओआईटी एवं सांख्यिकि के कन्ट्रोल रूम स्थापित किर दिए गए है। यातायात प्रबन्धन के लिए ट्राफिक पुलिस तैनात रहेगी। माखुपुरा चैराहे से पूर्व ट्राफिक डायवर्ट कर दिया जाएगा। परिसर के तीनांे प्रवेश द्वारों पर निर्धारित व्यक्तियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसमें अधिकारी एवं कार्मिक द्वार संख्या 3 से तथा कांउटिंग एजेन्ट प्रवेश द्वार संख्या 2 से प्रवेश करेंगे। 

*मिडिया सेन्टर में मिलेगी पल-पल की जानकारी*

                 उन्होंने बताया कि मतगणना दिवस पर मीडिया प्रतिनिधियों के लिए राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज के प्रिटिंग ब्लाॅक में 2 कक्ष निर्धारित किए गए है। यहां एलईडी लगाई गई है। यहां सम्पूर्ण मीडिया चैनल के प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अतिक्ति राउण्ड के रिजल्ट प्रदर्शित करने के लिए ग्राउण्ड में एक बड़ी एलईडी लगाई जाएगी। यहां संसदीय क्षेत्रा का राउण्डवार रिजल्ट प्रदर्शित किया जाएगा। मिडिया प्रतिनिधियों के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

                  उन्होंने बताया कि मतगणना में 17 मतगणना कक्षों में 153 मतगणना टेबलें लगेगी। ईवीएम गणना के लिए 15 मतगणना कक्षों में 110 मतगणना टेबलें लगाई गई है। विधानसभा क्षेत्रा दूदू के लिए 20, किशनगढ़ के लिए 21, पुष्कर के लिए 18, अजमेर उत्तर के लिए 17, अजमेर दक्षिण के लिए 14, नसीराबाद के लिए 17, मसूदा के लिए 21 तथा केकड़ी के लिए 20 राउण्ड निर्धारित किए गए है। अजमेर उत्तर के लिए एक मतगणना कक्ष में 12 मतगणना टेबलें होगी। अन्य विधानसभा क्षेत्रों के लिए 2-2 मतगणना कक्षों में 14-14 मतगणना टेबलें होंगी। अजमेर संसदीय क्षेत्रा के लिए 10143 मतदाताओं ने डाक मत पत्रा से मतदान किया। इनमें 7310 निर्वाचन ड्यूटी, 2807 होम वोटिंग तथा 26 आवश्यक सेवाओं में नियोजित मतदाता है। साथ ही 3700 ईटीपीबीएस ट्रांसमिट किए गए। इनमें से लगभग 2300 ईटीपीबीएस प्राप्त हुए हंै। इनकी गणना के लिए 2 मतगणना कक्षों में 26 पोस्टल बैलेट तथा 17 ईटीपीबीएस प्री काउन्टिंग टेबलें लगेगी। 

              उन्होंने बताया कि ईवीएम मतगणना कक्ष दूदू एवं किशनगढ़ सिविल ब्लाॅक, पुष्कर एवं अजमेर उत्तर के लिए मेन ब्लाॅक फस्र्ट फ्लोर, अजमेर दक्षिण के लिए इलेक्ट्रोनिक ब्लाॅक फस्र्ट फ्लोर, नसीराबाद एवं मसूदा के लिए इलेक्ट्राॅनिक ब्लाॅक ग्राउण्ड फ्लोर तथा केकड़ी के लिए मेन ब्लाॅक ग्राउण्ड फ्लोर मेें है। डाक मत पत्रों एवं ईटीपीबीएस की गणना सिविल ब्लाॅक मेें होगी। 

             रिटर्निंग अधिकारी डाॅ. भारती दीक्षित ने बताया कि अजमेर लोकसभा क्षेत्रा की मतगणना में 11 लाख 90 हजार 561 मतदाताओं के मतों की गणना होगी। इसमें 6 लाख 20 हजार 939 पुरूष, 5 लाख 69 हजार 606 महिला तथा 16 तृतीय लिंग के मतदाताओं द्वारा डाले गए मतों की गणना होगी। उन्होंने बताया कि दूदू विधानसभा क्षेत्रा के एक लाख 38 हजार 529, किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्रा के एक लाख 70 हजार 83, पुष्कर विधानसभा क्षेत्रा के एक लाख 52 हजार 951, अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्रा के एक लाख 35 हजार 951, अजमेर दक्षिण विधानसभा के एक लाख 34 हजार, 552, नसीराबाद विधानसभा क्षेत्रा के लिए एक लाख 41 हजार 199, मसूदा विधानसभा क्षेत्रा के एक लाख 61 हजार 670 एवं केकड़ी विधानसभा क्षेत्रा के एक लाख 55 हजार 626 मतों की गणना की जाएगी। 

               उन्होंने बताया कि लोकसभा आम चुनाव में अजमेर जिले से 14 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। इसमें चुनाव चिह्न भागीरथ चैधरी भारतीय जनता पार्टी का कमल, रामचन्द्र चैधरी इण्डियन नेशनल कांग्रेस का हाथ, रामदेव बहुजन समाज पार्टी का हाथी, जितेन्द्र बोयत आजाद समाज पार्टी-कांशीराम का केतली, मुकेश गैना भारतीय युवा जन एकता पार्टी का हीरा, रामलाल अखिल भारतीय आमजन पार्टी का गुब्बारा, शहाबुद्दीन नेशनल फ्यूचर पार्टी का आॅटो रिक्शा, दया मोहन गर्ग निर्दलीय का लैटर बाक्स, प्रेमलता निर्दलीय का चारपाई, भंवरलाल सोनी निर्दलीय का ईंटें, युसुफ निर्दलीय का बाँसुरी, विश्राम बाबू निर्दलीय का मोतियों का हार, सत्यनारायण माली निर्दलीय का कम्प्यूटर तथा सुरेन्द्र सिंह राणावत निर्दलीय का तरबूज़ है।

 

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *