Sun. Oct 6th, 2024
20240524_195349

 

                 अजमेर, 24 मई। गर्मी के मौसम में प्रशासन द्वारा विद्युत, पेयजल तथा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर जिला प्रशासन द्वारा विशेष ध्यान जा रहा है। 

                   जिला कलक्टर डाॅ. भारती दीक्षित ने बताया कि जिला प्रशासन भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल, विद्युत एवं स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। जिला प्रशासन द्वारा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर पेयजल आपूर्ति की लगातार समीक्षा की जा रही है। क्षेत्रा में पेयजल की वस्तुस्थिति का पता लगाने के लिए मौके पर जाकर प्रेशर जांचा गया है। जिले में 1100 से अधिक अवैध कनेक्शन काटे गए है। विशेष स्थानों पर पुलिस बल का भी सहयोग लिया गया है। अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराने के लिए उच्च स्तर पर भी प्रयास किया गया। 

                 उन्होेंने बताया कि जलदाय विभाग के पम्प हाऊस को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत प्रसारण निगम के अधिकारियों के साथ वार्ता की गई। पम्प हाऊस को व्यवधान रहित विद्युत आपूर्ति देने के लिए ट्रिपिंग को रोका गया है। साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था करने के भी प्रयास किए गए है। साथ ही लू एवं तापघात पर भी जिला प्रशासन संवेदशनशील है। चिकित्सा विभाग द्वारा चिकित्सालयों में पलंग आरक्षित रखे गए है। ओआरएस के घोल सहित समस्त दवाएं प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपलब्ध है। नरेगा कार्य स्थलों पर तापघात के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए मेटों को चिकित्सा विभाग द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। इससे कार्यस्थल पर ही तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध हो जाए

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *