अजमेर। संभाग के सबसे बड़े जेएलएन अस्पताल में आज एक्सीडेंट में घायल मासूम बच्चों के इलाज में ना केवल लापरवाही बरती गई। बल्कि ढंग से उपचार भी नहीं किया गया। अस्पताल में भर्ती करने के बजाय उन्हें बाहर इमरजेंसी में हीं लेटा दिया गया। अस्पताल अधीक्षक को जब इसकी सूचना मिली तो प्रशासन हरकत में आया और बच्चों को वार्ड में शिफ्ट किया गया। इस भीषण गर्मी में अस्पताल में भर्ती मरीज वैसे ही परेशान हों रहे हैं। संभाग के सबसे बड़े जेएलएन अस्पताल में भर्ती मरीज गर्मी से परेशान है। अस्पताल के कई वार्ड में पंखे व एसी खराब पड़े हैं। परिजन किराए के पंख लाकर अपने घरों से पंखे लाकर राहत को प्रयास कर रहे हैं।