अजमेर। मौसम लगातार आंखमी चोली खेल रहा है। कभी बारिश तो कभी गर्मी लेकिन राजस्थान में सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ की गतिविधियां कम हो गई है। तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 13 से 15 मई को भी दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ आंधी बारिश की गतिविधियां होंगी। शेष भागों में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। 15 मई से प्रदेश में एक और नया हीट वेव का दौर शुरू होने की संभावना है। जिसकी वजह से तापमान फिर अपने चरम पर होगा। ऐसे में लू की वजह से बीमार पड़ने की संभावनाएं परेशान कर सकती हैं।
इधर, पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में आंधी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश पूर्वी राजस्थान के देवगढ़, राजसमंद में 42 मिमी बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान के भोपालगढ़, जोधपुर में 13 मिमी दर्ज की गई है। रविवार को दोपहर बाद जयपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मौसम में बदलाव देखने को मिला। कुछ जिलों में हल्की बारिश का दौर रहा।