Fri. Jun 20th, 2025
20240430_173023

अजमेर। 10 साल पुराने मामले में कोर्ट का फैसला आज आया जिसमें की महिला की तेजाब डालकर हत्या के मामले में अजमेर की महिला उत्पीड़न कोर्ट ने दो आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। दोनों आरोपियों ने 2014 में मंदसौर के घने जंगलों में ले जाकर महिला की निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस दोनों आरोपियों को मंदसौर जिले के घने जंगलों में लेकर गई थी। वहां पर महिला काली देवी की हड्डियां बरामद हुई थी। साथ ही तेजाब का जरीकेन और कपड़े भी बरामद हुए थे। जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया था। महिला की पहचान को लेकर मौके से मिली हड्डियों का परिवार के डीएनए से मैच करवाया गया था। और डीएनए मैच हो गया। जिसके आधार पर दोनों आरोपियों को सजा सुनाई गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *