Wed. Feb 11th, 2026
20240429_135428

अजमेर। ब्यावर जिले के जवाजा क्षेत्र में एक प्राइवेट बस ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक को टक्कर मार दी। जिससे कि वह युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक पास ही की दुकान पर सामान खरीदने जा रहा था। इसी दौरान काल बनकर आई बस ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया। युवक को पास ही के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर युवक का इलाज किया गया। लेकिन युवक गंभीर रूप से घायल था। इसलिए युवक की हालत नाजुक हो जाने के कारण उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उस युवक ने दम तोड़ दिया। तथा युवक का शव मोर्चरी में रखवाया गया और युवक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। एक्सीडेंट की सारी घटना वहां रोड पर लगे। सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *