Sun. Oct 6th, 2024
20240427_062716

 

            अजमेर।  लोकसभा आम चुनाव-2024 तहत अजमेर जिले के सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न हो गया। संसदीय क्षेत्रा में कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। 

             जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. भारती दीक्षित ने शान्तिर्पूवक मतदान सम्पन्न होने के लिए जिले के सभी मतदाताओं, नागरिकों, मतदान दलों, चुनाव कार्य से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों एवं राजनैतिक दलों सहित सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। 

             जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा क्षेत्रा में मतदाताओं की जागरूकता से हुए अच्छे मतदान के लिए भी सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। 

*मतदान झलकियां*

            क्षेत्रा के 1986 मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। जिसमें महिलाओं, पुरूषांे, बुजुर्गों, नव मतदाताओं, नव विवाहित मतदाताओं के साथ-साथ दिव्यांगो ने अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्रा को सशक्त बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

                अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्रा के सोफिया स्कूल के मतदान केन्द्र पर निकिता टुनवाल एवं अक्षय ने प्रथम बार मतदान कर प्रमाण पत्रा ग्रहण किया। प्रथम बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने पर सेल्फी पाॅइन्ट पर सेल्फी लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं 84 वर्षीय विमला माथुर ने अपने पुत्रा व पौत्रा के साथ जाकर मतदान किया।

              विशेष महिला मतदान बूथ के भाग संख्या 183 के मतदान केन्द्र पर 95 वर्षीय मीरा देवी, 85 वर्षीय दृष्टि बाधित श्यानी देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्रा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इसी प्रकार 85 वर्षीय दिव्यांग कमला बाई ने व्हील चेयर की सहायता से मतदान किया। यह सभी मतदाता प्रशासन द्वारा व्हील चेयर, पेयजल, छाया, वाॅलियन्टर्स आदि सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर खुश नजर आए। रघुकुल आईटीआई मतदान केंद्र पर मतदाता अंकित ने प्रथम बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर युवाओं से इस लोकतंत्रा के पर्व को सफल बनाने की अपील की। 

              नव मतदाताओं को मिले प्रमाण पत्रा-जिले भर में सभी मतदान केन्द्रों पर पहली बार मतदान करने पहूंचे मतदाताओं का चुनाव आयोग के निर्देशों की पालना में मतदान अधिकारियों ने स्वागत किया। मतदान के पश्चात प्रमाण पत्रा जारी कर उत्साहवर्धन किया। नव मतदाताओं में भी लोकतंत्रा में पहली बार भागीदारी का जूनुन देखा गया। निर्वाचन आयोग का प्रमाण पत्रा पाकर नव मतदाताओं ने खुशी का इजहार किया।

             दिव्यांगो ने निभाया लोकतंत्रा में अपना फर्ज- लाख परेशानियों के बीच विभिन्न बूथों पर दिव्यांग मतदाता अपनी परेशानियों को पीछे छोड़ लोकतंत्रा के महापर्व में सहभागिता निभाते नजर आए। दिव्यांग मतदाता अपने बच्चों के साथ पहुंचे व वोट डालकर लोकतंत्रा के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

             वोलेन्टियर्स का कार्य रहा सराहनीय- जिले भर के विभिन्न मतदान बूथों पर दिव्यांगों एवं वृद्धजनांे को सुगमता पूर्वक मतदान करवाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा की गई व्यवस्थाओं के तहत बूथों पर मौजूद स्काउट गाइड, वोलेन्टियर्स ने पूर्ण तन्मयता के साथ सराहनीय कार्य करते हुए वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं को व्हील चेयर पर ले जाकर मतदान प्रक्रिया में सहयोग किया।

 

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *