अजमेर। लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए मतदाताओं को पोलिंग बूथ पर कतार में खड़े व्यक्तियों की संख्या की आॅनलाईन जानकारी उपलब्ध रहेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. भारती दीक्षित ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 में मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। शहरी क्षेत्रा के प्रत्येक मतदान बूथ की कतार पर खड़े व्यक्तियों की सूचना आॅनलाईन उपलब्ध कराने के लिए वेबसाईट को तैयार किया गया। इस वेबसाईट लोकल सेल्फ गर्वमेण्ट डाॅट ओआरजी स्लेस वीक्यूएमएस के बूथ में कतार की स्थिति जांचे सेक्शन में जाकर अपना बूथ नम्बर डालना होगा। वेबसाईट https://localselfgov.org/vqms/display.php पर बूथ के नाम से भी सर्च किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि मतदान बूथ पर उपस्थित बीएलओ के द्वारा प्रत्येक आधे घण्टे में वेबसाईट को अपलोड किया जाएगा। इसके लिए समस्त बीएलओ को विधिवत प्रशिक्षित किया गया है। बूथ पर कतार की जानकारी प्राप्त कर मतदाता समय का प्रबन्धन करने में सक्षम होगा। मतदान बूथ पर उपस्थित संख्या के अनुसार अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेगा। यह कार्य इंतजार रहित मतदान प्रक्रिया को सम्पादित करने के लिए किया जा रहा है।