अजमेर। लोकसभा आम चुनाव 2024 अंतर्गत सीकर के नव विवाहित जोड़े ने सात फेरे लेकर उसके आधे घंटे बाद ही अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए मतदान करने मतदान स्थल पर गए। और अपने मतदान का उपयोग किया। लोकसभा के इस पावन पर्व पर विदेश में रहने वाले प्रवासी भारतीय भी अपने मतदान का उपयोग करने हेतु राजस्थान में पहुंच रहे हैं। वहीं लोकसभा चुनाव के अंतर्गत युवा, महिलाएं, बुजुर्ग सभी में मतदान करने का उत्सहा देखा जा रहा है। वही जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट भी बना रखे हैं। मतदाताओं को मतदान के लिए आकर्षित करने हेतु।